Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जमशेदपुर में जल्द शुरू होगा शालीमार-जयपुर साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जमशेदपुर में जल्द शुरू होगा शालीमार-जयपुर साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन
विज्ञापन
टीम एबीएन, जमशेदपुर। कोल्हान के सबसे बड़ा व्यवसायिक संगठन सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल कोलकाता गार्डन रीच स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अर्चना जोशी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उनके कार्यालय में बैठक कर रेल यात्री सुविधाओं पर कई सुझाव दिए और एक मांगपत्र भी सौंपा है। बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक अर्चना जोशी के साथ चीफ वाणिज्य प्रबंधक यात्री सेवा के एके सिंह, उपमहाप्रबंधक रित्विक शर्मा, सीपीआरओ केएस आनंद सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक महाप्रबंधक से चर्चा करते हुए सुझाव दिए है। महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि जो मामले मंत्रालय के अंतर्गत पूरे होंगे उन्हें मंत्रालय में भेजा जाएगा। कोल्हान में रेलवे के उपक्रम स्थापित करने के सुझाव। • रेलवे की जमीन को व्यवसायियों को लीज पर देने की राय। • टाटानगर से सीधी जयपुर फुलेरा तक नई ट्रेन का परिचालन करना। • शालीमार जयपुर एक्सप्रेस का नियमित रूप से परिचालित करना। • बंगलोर, पुणे और हैदराबाद तक सीधी ट्रेन सेवा के फेरे बढ़ाना। • टाटानगर की सीट कोटा में वृद्धि। • बुजुर्गों को दी जाने वाली रियायत को फिर से लागू करने की मांग। • टाटानगर रेलवे स्टेशन में तीन इंट्री गेट और तीन एक्जिट गेट की व्यवस्था। • टाटानगर स्टेशन में ओला उबर के लिये अलग पार्किंग की व्यवस्था की मांग।
विज्ञापन