Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

साहिबगंज : वज्रपात से भूसे में लगी भीषण आग, बुजुर्ग की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
साहिबगंज : वज्रपात से भूसे में लगी भीषण आग, बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, साहिबगंज। जिले में बीती रात आंधी तूफान के बीच आग लग जाने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगाटोला में हुआ। जहां मवेशी के लिए रखे चारे में आग लग जाने से 20 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए हैं। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों में मातम है। मृतक के बेटे राहुल यादव के मुताबिक उनके पिता शाम को भोजन करने के बाद दियारा में मवेशी के बथान पर सोने गए थे। इसी बीच तेज तूफान के साथ बिजली गिरने से गोहाल में रखे भूसे में आग लग गई। जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके बाद आग में फंसे एक गाय और बछड़े की जान किसी तरह बचायी जा सकी। आग लगी की इस घटना के दौरान एक बुजुर्ग दीपचंद यादव की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक सर में चोट लगने से मौत की आशंका है। वहीं ग्रामीणों के अनुसार ठनका गिरने से दीपचंद यादव की मौत हुई है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि दीपचंद यादव की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,990