झारखंड
बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देना सेक्रेड हार्ट स्कूल की प्राथमिकता : प्राचार्य
ABN Bureau
•
29 Apr, 2022
•
4 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल के डायरेक्टर प्रमोद कुमार और एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा के निर्देशन में सेक्रेड हार्ट स्कूल विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक स्कूल के मीटिंग हॉल में हुई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष यादव ने की। जबकि संचालन प्राचार्य सह सचिव नवीन कुमार ने किया। सर्वप्रथम बाल संसद के सदस्यों ने बैठक में शामिल समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद प्राचार्य सह सचिव नवीन कुमार ने समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों का परिचय कराया तथा पूर्व की बैठक में तय किए गए एजेंडा को पढ़कर सुनाया। बैठक में पूर्व की बैठक में लिए गए प्रस्ताव को पारित किया गया, तथा छात्रों के शैक्षणिक विकास, समृद्ध लाइब्रेरी, विज्ञान और गणित लाइब्रेरी को अत्याधुनिक करने समेत अन्य बातों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव और स्थानीय प्रतिनिधि निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने समिति के सदस्यों के साथ विद्यालय परिसर का अवलोकन किया और विद्यालय द्वारा कोविड-19 प्रोटोकोल के तहत स्वच्छता, सैनिटाइजर और हैंड वास समेत उपलब्ध कराई गई अन्य सुविधाओं को देख कर खुशी जाहिर की। साथ ही दोनों ने स्कूल को एकेडमिक रूप से और बेहतर करने के कई सुझाव भी दिए। बैठक में उपाध्यक्ष चुनमुन सिंह, सदस्यों में सुरेंद्र मिस्त्री, मो आरिफ अंसारी, राजकुमार वोहरा, कृष्णा वर्णवाल, मो फखरुद्दीन अली, रीता सिंह, मिनता कुमारी, सुष्मिता देवी, नमिता देवी, सुनीता मिश्रा, शिक्षक प्रतिनिधियों में प्राचार्य एवं सचिव नवीन कुमार, सुभय कुमार, प्रवीण कुमार, मनोज पांडेय, छात्र प्रतिनिधि शिवम कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन