Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आराहांसा शिव मंदिर के 7वें वार्षिकोत्सव पर कलश यात्रा के साथ महामृत्युंजय जाप व भंडारा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आराहांसा शिव मंदिर के 7वें वार्षिकोत्सव पर कलश यात्रा के साथ महामृत्युंजय जाप व भंडारा
विज्ञापन
टीम एबीएन, लोहरदगा। आज सेन्हा प्रखण्ड के आराहासा ग्राम में शिव मंदिर का सातवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया। सुबह आठ बजे कलश यात्रा के साथ वर्षगांठ मनाने की शुरुआत हुई, जबकि कलश यात्रा के समापन के पश्चात मन्दिर परिसर में आचार्य पारसनाथ पांडेय एवं आचार्य सूर्यनारायण पाठक ने महामृत्युंजय मन्त्र जाप के साथ हवन भी किया। इस दौरान पूरा ग्राम धार्मिक मन्त्र के जाप से गुंजायमान रहा तथा सम्पूर्ण ग्रामीण माहौल धार्मिक रसपान में लीन हो गया। धार्मिक अनुष्ठान के पूरा होने के बाद भंडारा के माध्यम से उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें आराहासा गांव के लोगों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों व गांवों से आये भक्त भी भंडारे का आनंद लिया। जिसमें सेन्हा प्रखण्ड का ज़िला परिषद के निर्वतमान सदस्य रामलखन प्रसाद, सामाजिक व धार्मिक रूप से सदैव आगे रहने वाले आयोजनकर्ता राजेन्द्र प्रसाद देव बलबीर देव, रामेश्वर देव्, गंगाधर देव, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप देव्, ज़िला मंत्री रितेश कुमार, केंद्रीय महावीर मण्डल अध्यक्ष सह विहिप अखाड़ा प्रमुख रोहित कुमार, बजरंग दल संयोजक विपुल कुमार, विश्व हिंदू परिषद सेन्हा प्रखण्ड अध्यक्ष रंजीत कुमार साहू, आराहंसा ग्राम के बरजु रवानी, रामकुमार लोहरा समेत अनेक ग्रामीण महिला व पुरुष शामिल हुए।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,604