Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जयनगर : नहाने के दौरान डोभा में डूबने से दो युवकों की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जयनगर : नहाने के दौरान डोभा में डूबने से दो युवकों की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। जिला में जयनगर थाना क्षेत्र के खेड़ोबार में डोभा में डूबने से दो युवक की मौत हो गई है। नहाने के दौरान हादसा में दो की मौत हो गयी है। इनके गांव में दो घरों में शादी थी, इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गयी है। कोडरमा में डोभा में डूबने से दो युवक की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय युवक गोविंद यादव डोभा में नहाने के गया हुआ था। नहाने के दौरान वह डोभा के गहरे पानी में डूबने लगा और बचाओ-बचाओ की आवाज लगाने लगा, उसकी आवाज सुनकर पास में जानवर चरा रहे उसी गांव के 19 वर्षीय काजू कुमार की नजर पानी में डूबते हुए गोविंद पर पड़ी। गोविंद यादव को डूबते देख काजू ने उसे बचाने की कोशिश में पानी मे छलांग लगा दी, जिसके बाद दोनों युवक डोभा के गहरे पानी में समा गए। जब तक ग्रामीण पानी में डूबे दोनों युवक को बाहर निकालते तब तक दोनों की घटनास्थल पर मौत हो चुकी थी। इसके बाद में ग्रामीणों के प्रयास से दोनों युवकों के शव को डोभा से निकाला गया। फिलहाल, इस घटना की सूचना पर जयनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जिस गांव के रहने वाले दोनों युवकों की डोभा में डूबने से मौत हुई है, उसी गांव में दो घरों में शादी समारोह था। ऐसे में एक साथ दो युवकों की मौत के बाद गांव की शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई है। इस घटना में मरने वाला युवक गोविंद यादव पैरों से दिव्यांग भी था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,962