टीम एबीएन, रांची। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां रक्षा काली की पूजा दिनांक 30 अप्रैल 2022 (शनिवार) वैशाख अमावस्या को की जाएगी। जिसके मुख्य अतिथि बीआईटी ओपी थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा एवं रामचंद्र महतो होंगे। पूजा समिति ने सभी काली भक्तों से इस पूजा में सपरिवार सादर आमंत्रित होने की अपील की है। बताते चलें कि कार्यक्रम के दौरान स्वागत समारोह रात 8 बजे दिन (शनिवार) जबकि पूजा आरंभ 12 बजे समापन समारोह किया जाएगा। उक्त जानकारी मेसरा बस्ती के रघुनंदन शेखर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।