Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पंचायत चुनाव : पहले चरण में मुखिया के 4343 महिलाओं ने भरा पर्चा, पुरुष पिछड़े

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पंचायत चुनाव : पहले चरण में मुखिया के 4343 महिलाओं ने भरा पर्चा, पुरुष पिछड़े
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के लिए नामांकन कार्य जारी है। चार चरणों में होने वाले मतदान के लिए अब तक दो चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गांव की सरकार में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है। नामांकन केंद्रों पर पर्चा जमा करने के लिए महिलाओं की भीड़ दिखाई दे रही है। महिलाओं में पंचायत में भागीदारी को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। झारखंड में चल रही पंचायत चुनाव की प्रक्रिया में आधी आबादी पुरुषों को कड़ी टक्कर देती दिख रहीं हैं। एक तो महिलाओं के लिए आरक्षण दूसरे महिलाओं में आई जागरुकता से ये पंचायत के विभिन्न पदों पर दावा करती नजर आ रहीं हैं। चार चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव में अब तक दो चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। पहले चरण के लिए अभी तक 39513 नामांकन हुए हैं, जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य से लेकर जिला परिषद सदस्य तक के सभी पदों में महिला प्रत्याशी की संख्या पुरुषों की तुलना में काफी अधिक है। आंकड़ों के मुताबिक ग्राम पंचायत सदस्य के पद पर कुल 15719 महिला प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया है। वहीं अन्य की संख्या 9674 है। मुखिया के पद के लिए 4343 महिलाओं ने पर्चा भरा है, जबकि अन्य द्वारा 3512 नामांकन किए गए हैं। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 2918 महिलाओं ने नामांकन किया है, जबकि अन्य द्वारा 2315 नामांकन दाखिल किए गए हैं। जिला परिषद सदस्य के पद पर भी अधिक महिलाओं ने अब तक दावा ठोंका है। 558 महिलाओं ने इसके लिए नामांकन किया है। वहीं अन्य द्वारा 474 नामांकन पर्चा भरा गया है। इसी तरह से दूसरे चरण के मतदान के लिए भी हो रहे नामांकन में पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएं दावा कर रहीं हैं। पहले चरण में 14 मई को कुल 16757 पदों के लिए मतदान होगा, जिसमें जिला परिषद सदस्य के 146 ,पंचायत समिति सदस्य के 1405, ग्राम पंचायत मुखिया के 1127, ग्राम पंचायत सदस्य के 14079 पद शामिल हैं। कोटिवार यदि सीटों को देखें तो पहले चरण में जिला परिषद सदस्य के 146 पदों में अनुसूचित जाति के 15, अनुसूचित जनजाति के 60, अनारक्षित के 71 पद शामिल हैं। पहले चरण के चुनाव में महिलाओं के लिए 85 सीट आरक्षित हैं। गौरतलब है कि महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीट कोटिवार आरक्षित है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 80,307