Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

युवा वैज्ञानिकों से जुड़े ISRO के कार्यक्रम में भाग लेगी झारखंड की 10वीं की छात्रा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
युवा वैज्ञानिकों से जुड़े ISRO के कार्यक्रम में भाग लेगी झारखंड की 10वीं की छात्रा
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में रामगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्र की कक्षा दसवीं की एक छात्रा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में देशभर से चुने गए 150 जूनियर वैज्ञानिकों की टीम का हिस्सा होगी। युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम 2022 के तहत विद्यार्थियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उभरती स्थिति से अवगत कराने के लिए 16-28 मई तक आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम के दौरान अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुप्रयोगों के बारे में बुनियादी ज्ञान दिया जाएगा। इसमें शामिल युवा वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं का दौरा करेंगे, प्रख्यात वैज्ञानिकों की वार्ता में भाग लेंगे और आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र सहित इसरो के विभिन्न केंद्रों पर प्रायोगिक प्रदर्शनों को देखेंगे। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से मान्यता प्राप्त ओपी जिंदल स्कूल, पतरातू की छात्रा रिषिका अग्रवाल (15) को इस कार्यक्रम के लिए चुना गया है। राष्ट्रीय परीक्षा के माध्यम से रिषिका को इसरो के 150 युवा वैज्ञानिकों की टीम में शामिल होने का मौका मिला है। उन्होंने कहा, ये मेरी अब तक की सबसे अच्छी गर्मी की छुट्टियां होंगी। इससे मुझे अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनने के अपने सपने को साकार करने में मदद मिलेगी। स्कूल की प्रधानाचार्य श्वेता मलानी ने कहा कि यह संस्थान के लिए गर्व का क्षण है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 80,063