Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : ऑटो चालकों की बेलगाम रफ्तार ने कांटा टोली में ली महिला की जान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : ऑटो चालकों की बेलगाम रफ्तार ने कांटा टोली में ली महिला की जान
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राजधानी में ऑटो चालकों की बेलगाम रफ्तार अब सड़क पर चल रहे हैं। लोगों की जान लेने लगे हैं। मंगलवार को रांची के कांटा टोली चौक के पास एक तेज रफ्तार ऑटो ने एक महिला को कुचल डाला। महिला को कुचलने के बाद ऑटो वाला फरार हो गया। वहीं समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने की वजह से मौके पर ही महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सड़क पर छोटे-मोटे काम कर अपने जीवन का गुजर-बसर करने वाली एक बुजुर्ग महिला मंगलवार को कांटा टोली चौक के पास सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ऑटो ने उसे अपने चपेट में ले लिया। महिला को धक्का मारने के बाद ऑटो चालक ने देखने की भी जहमत नहीं उठाई कि महिला की क्या स्थिति है। वह धक्का मारने के बाद तेज गति से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन तय समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच पाने की वजह से महिला की मौत हो गई। राजधानी में इन दिनों ऑटो चालकों की तेज रफ्तार और जहां तहां पार्किंग की व्यवस्था ने सड़क पर चलने वाले लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। केवल इसी महीने लगभग आधा दर्जन से अधिक सड़क हादसे सिर्फ ऑटो चालकों की वजह से हुए हैं, जिनमें कई लोग घायल भी हुए हैं। राजधानी में ट्रैफिक एसपी के नहीं रहने की वजह से भी बेलगाम ऑटो चालकों पर लगाम कसने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि राजधानी रांची में पिछले 6 महीने से कोई भी ट्रैफिक एसपी नहीं है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 79,614