टीम एबीएन, रांची। गैंग्स्टर सोनू इमरोज हत्याकांड के दोषियों को आजीवन कारावास की सजा मिली है। शमशाद आलम और तबरेज आलम को अपर न्यायुक्त विशाल श्रीवास्तव की कोर्ट ने सजा सुनाई है। उन पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं 10-10 हजार रुपये कंपनसेशन देना होगा। 4 नवंबर 2018 को गैंग्स्टर सोनू इमरोज की गोली मारकर हत्या की गई थी। हिंदीपीढ़ी के गैंग्स्टर सोनू इमरोज और सज्जाद के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी।