Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रामगढ़ : मुन्ना भुईयां हत्याकांड में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रामगढ़ : मुन्ना भुईयां हत्याकांड में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के चर्चित मुन्ना भुइयां हत्याकांड मामले में रविवार को उसके पत्नी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पतरातू) डॉ वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि हत्याकांड में मृतक की पत्नी रेखा देवी और उनके प्रेमी रामकिशुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते 21 अप्रैल को हफूवा में मुन्ना भुईयां पर नकाबपोश द्वारा धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल मुन्ना भुईयां को पतरातू सीएचसी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रिम्स अस्पताल में मुन्ना भुईयां की फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया। डॉ चौधरी ने बताया कि अनुसंधान एवं जांच के क्रम में मुन्ना की पत्नी रेखा देवी और रामकिशुन भोक्ता से अवैध संबंध की बात सामने आई। पुलिस ने छापेमारी कर बटुका गांव निवासी रामकिशुन भोक्ता के साथ मुन्ना की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। रामकिशुन के पास हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,543