Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गिरिडीह : दो सड़क दुर्घटना में दो की मौत, पांच घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गिरिडीह : दो सड़क दुर्घटना में दो की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि पांच लोग घायल हुए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज डुमरी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन डिवाइडर से जा टकराया, जिससे नरेश जैन नामक एक श्रद्धालु की मौत हो गई जो कि रांची के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। ये सभी पार्श्वनाथ मधुवन से एक धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर रांची वापस लौट रहे थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक अन्य घटना में बिरनी थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में आइसक्रीम बेचने वाले की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक मोटरसाइकिल सवार ने आइस्क्रीम बेचने वाले को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,776