Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बोकारो : तेजाब हमले में चार लोग झुलसे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बोकारो : तेजाब हमले में चार लोग झुलसे
विज्ञापन
टीम एबीएन, बोकारो। चास थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर स्थित न्यू साइंस स्कूल के पास एक सिरफिरे युवक ने 5 लोगों पर तेजाब फेंक दिया। इस हमले में चार लोग तेजाब की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। इनका इलाज बोकारो सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। आरोपी का नाम छोटू बताया जा रहा है। पुलिस ने सिरफिरे युवक को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। जानकारी के मुताबिक विनय कुमार जयसवाल का भाई जो बिहार में रहता है, वह अंडा लेने के लिए दुकान जा रहा था। इसी दौरान एक सिरफिरे युवक छोटू ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद महिला एवं अन्य लोगों ने युवक को इस सिरफिरे से मुंह नहीं लगने की बात कह दी और उसे वहां से चले जाने के लिए कहा। आरोप है कि उसके बाद भी सिरफिरा छोटू गाली देता रहा। इस पर विनय कुमार जयसवाल को भाई ने फोन पर इसकी सूचना दी। इसके बाद विनय कुमार जयसवाल वहां पहुंच गए और उससे गाली-गलौज की वजह जाननी चाही। इससे आरोपी और खफा हो गया। साथ ही शराब के बोतल में रखी तेजाब से मौके पर मौजूद लोगों पर फेंक दिया। इस हमले में मौके पर खड़े विनय कुमार जयसवाल, राजेश शर्मा, लीलावती देवी और उमा शंकर शर्मा तेजाब की चपेट में आ गए। इस तेजाब के हमले में उमाशंकर शर्मा गंभीर रूप से झुलस गए। बाकी लोग भी झुलसे हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल बोकारो में चल रहा है। जबकि पीड़ित पक्ष ने थाने में सिरफिरे छोटू के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छोटू को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,027