Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

साहिबगंज : भीषण अगलगी में कई घर और मवेशी स्वाहा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
साहिबगंज : भीषण अगलगी में कई घर और मवेशी स्वाहा
विज्ञापन
टीम एबीएन, साहिबगंज। जिला में राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पलसागाछी पंचायत के नकीर टोला गांव में आग लग गई, जिसमें 12 घर जलकर राख हो गए और काफी संख्या में घर में बंधे मवेशियों की आग में जलने से मौत हो गयी है। इस आग में लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की मदद से आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया है। साहिबगंज में भीषण आग लग गयी। राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पलसागाछी पंचायत के नकीर टोला गांव में आग लगने से कई घर और मवेशी खाक हो गए। जानकारी के अनुसार नकोरटोला में अचानक आग लग गई। देखते देखते आसपास के 12 घरों तक फैल गई और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसमें कई घर और मवेशी आग में स्वाहा हो गए। आग कैसे लगी अब तक इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है। आग की सूचना मिलने के साथ ही गांव के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने पहले अपने से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन वो अपनी जान बचाने के लिए भाग गए। जानकारी मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया गया। पीड़ित परिवारों कहना है कि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। आगा इतनी तेजी से फैला कि लोग अपने मवेशियों तक भी नहीं खोल सके। वहीं घर के पास बंधे हुए मवेशी भी जल गए। इस घटना के बाद दर्जनों परिवार खुले आसमान में रहने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,966