Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

क्षेत्र की खामियों को दूर कर रहा इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल : डॉ गौरव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
क्षेत्र की खामियों को दूर कर रहा इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल : डॉ गौरव
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल नई दिल्ली के नेफ्रोलॉजिस्ट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ गौरव सागर ने कहा कि अपोलो हॉस्पिटल देशभर में आधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराकर इस क्षेत्र की खामियों को दूर कर रहा है। हॉस्पिटल में मरीजों को निदान से लेकर उपचार तक भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध कराया जा रहा है। रांची प्रेस क्लब में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने अंग प्रत्यारोपण गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और कार्डियोलॉजी में उपचार के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रांची के प्रॉमिस हेल्थ केयर में अब हर एक माह के शनिवार और रविवार में से किसी एक दिन ओपीडी लगाई जाएगी। यहां किडनी, लीवर सहित अंग प्रत्यारोपण सहित अन्य जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आज यहां के लोग बाहर इलाज कराने के लिए जा रहे हैं। यहां ओपीडी शुरू होने से लोगों को यहीं पर जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं है। इसकी शुरूआत आज से हो गई है। पत्रकार वार्ता वार्ता में इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट के सीनियर कंसलटेंट डॉ हितेंद्र गर्ग, डॉ विवेक कुमार, डॉ दीपक कुमार और वर्षा रजनी उपस्थित थे।
विज्ञापन