Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ओडिशा से देवघर जा रही बस की ट्रक से टक्कर, 10 श्रद्धालु घायल, कई गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ओडिशा से देवघर जा रही बस की ट्रक से टक्कर, 10 श्रद्धालु घायल, कई गंभीर
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ओडिशा के बालांगीर से तीर्थयात्रियों लेकर देवघर जा रही बस ओरमाझी-गोला मार्ग पर केंझिया घाटी क्षेत्र में एक ट्रक से टकरा गई जिससे बस में सवार दस श्रद्धालु घायल हो गए जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। अनुमंडल पुलिस अधिकारी किशोर कुमार रजक ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल तीर्थयात्रियों को रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि घायल तीर्थयात्रियों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनकी हरसंभव मदद की जा रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,246