Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

राजधानी में बिजली की आंख मिचौली और पावर कट से लोग परेशान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राजधानी में बिजली की आंख मिचौली और पावर कट से लोग परेशान
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में लोड शेडिंग की समस्या लगातार बनी हुई है। शुक्रवार (22 अप्रैल) को भी रांची के कई इलाकों में बिजली गुल रही। रातू रोड, हेहल, आईटीआई बस स्टैंड, बरियातू, हाउसिंग कॉलोनी, लालू खटाल एरिया में दिन भर बिजली की आंख मिचौली जारी रही। राजधानी के केतारी बागान इलाके में कई घंटे बिजली गायब रहने से स्थानीय लोग काफी परेशान रहे। रांची के पिस्का मोड़ इलाके की बात करें तो शुक्रवार को पूरे इलाके में करीब 2 घंटे तक बिजली नहीं रही। जिसे लेकर इस इलाके में रहने वाले लोग काफी परेशान रहे। पानी और अन्य सुविधाओं के लिए भी लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ी। बता दें कि राजधानी रांची में बिजली खपत की बात करें तो सामान्य दिनों में प्रतिदिन 250 से 300 मेगा वाट बिजली की खपत होती है। लेकिन बढ़ती गर्मी में बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है जिस वजह से विभिन्न इलाकों में लोड शेडिंग की समस्या आम हो गई है। स्थानीय लोग सरकार से इस ओर ध्यान देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन