Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 41
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पलामू के 90% पंचायत नक्सल प्रभावित, जानें पुलिस की तैयारी...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पलामू के 90% पंचायत नक्सल प्रभावित, जानें पुलिस की तैयारी...
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू। पंचायत चुनाव को लेकर कई स्तरों पर सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है। पलामू में 265 पंचायतों में से 90 प्रतिशत पंचायत नक्सल प्रभावित है जबकि 20 प्रतिशत पंचायत अतिनक्सल प्रभावित है। पलामू पुलिस की पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसके लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की योजना तैयार की है। नक्सल प्रभावित इलाकों के लिए खास योजना तैयार की जा रही है। पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पलामू के मतदान केंद्रों को कई कैटेगरी में बांटा जा रहा है। पलामू में नक्सल प्रभावित इलाकों में पंचायत चुनाव की तैयारी है। इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस की खास तैयारी है। पलामू में 90 प्रतिशत पंचायत नक्सल प्रभावित है। पलामू में मतदान केंद्र के सभी बूथों को अलग अलग वर्ग में बांटने की तैयारी की जा रही है। पलामू के मतदान केंद्रों को नक्सल प्रभावित अपराध प्रभावित या अन्य कारणों से विधि व्यवस्था प्रभावित होने वाले मतदान केंद्रों के कैटेगरी में बांटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाके के लिए पुलिस में खास योजना तैयार की है। एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूरे मामले की समीक्षा कर रहे हैं। पलामू में मतदान केंद्र की संख्या 3304 है। सभी मतदान केंद्रों पर हथियारबंद जवानों की तैनाती की योजना है। 3304 मतदान केंद्रों में से कई मतदान केंद्र अति संवेदनशील है। हालांकि पलामू जिला प्रशासन ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के आंकड़े जारी नहीं किए हैं। पलामू पुलिस ने पंचायत चुनाव के लिए पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त बल की भी मांग की गयी है। जिससे इलाकों में कड़ी सुरक्षा के बीच लोग निडर होकर अपने घरों से मतदान करने के लिए निकलें।
विज्ञापन