Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कल सुबह 7:25 से मेकॉन में लगेगा योग सत्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कल सुबह 7:25 से मेकॉन में लगेगा योग सत्र
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2022) और आजादी का अमृत महोत्सव पर आयुष मंत्रालय ने योग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की एक शृंखला की योजना बनाई है। प्रत्येक मंत्रालय को अभ्यास के लिए 21 जून से पहले की तारीख आवंटित करके सामान्य योग प्रोटोकॉल इस्पात मंत्रालय को 23 अप्रैल, 2022 आवंटित किया गया है। राज्य मंत्री से प्राप्त निर्देश के अनुरूप, 23.04.2022 को झारखंड योग राज्य संघ की एक संबद्ध इकाई, सत्यानंद योग मिशन, रांची के अध्यक्ष स्वामी मुक्तरथ (जो सेंट्रल इंस्टीट्यूट आॅफ साइकेट्री कांके के योगा थेरॉपिस्ट हैं) मेकॉन कंपनी रांची में दिनांक 23 अप्रैल (शनिवार) को प्रात: 7:30 से 8:30 बजे योग सत्र को आयोजित करेंगे। इस सत्र में आप वर्चुअल माध्यम से भी जुड़ सकते हैं। उन्होंने अनुरोध किया है कि सुबह 7:25 बजे तक लिंक से जुड़ें। लिंक है : https://meconlimited.webex.com/meconlimited/j.php?MTID=mb3dcf7255da7eb7a29a15cdea02849b4 बैठक संख्या: 25127327369 पासवर्ड: 123abc
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,846