Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गुमला : जंगली भालू के हमले में बाप-बेटे की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुमला : जंगली भालू के हमले में बाप-बेटे की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, गुमला। जिले के भरनो प्रखंड के अम्बेरा नगेसियाटोली गांव में जंगली भालू के हमले से एक ग्रामीण ललित किसान और उसके पुत्र मंगलेश्वर किसान की मौत हो गई। जबकि सुभाष किसान गंभीर रुप से घायल है। तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। घायल सुभाष किसान को सिसई रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है। घटना गुरुवार अहले सुबह 6 बजे की है। तीनों खेत मे हल चलाने गये हुए थे तभी भालू ने अचानक हमला कर दिया। जिसमें ललित किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पुत्र मंगलेश्वर किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,976