Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : हाइवा-बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : हाइवा-बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू। जिला के सदर थाना क्षेत्र के जमुने में हाइवा और बाइक में टक्कर से एक महिला की मौत हो गई है। बाइक सवार महिला की मौत के बाद नाराज ग्रामीणों ने पांकी डालटनगंज रोड को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा समझाने बुझाने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम को हटाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नीलाम्बर पीताम्बर थाना क्षेत्र की रहने वाली बंसती देवी नामक महिला बाइक से किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान जमुने में हाइवा ने बाइक सवार महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार और नीलाम्बर पिताम्बर थाना की पुलिस मौके पर पंहुच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,228