टीम एबीएन, साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले में एक ईंट के भट्ठे में 50 वर्षीय एक महिला और उसके 2 बेटे मृत मिले हैं। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। वहीं ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए सड़क जाम कर दी। पुलिस ने बताया कि महिला और उसके 2 बेटे (20 और 25 वर्ष) बुधवार सुबह जिरवाबादी में ईंट के भट्ठे में मृत मिले। मंगलवार रात करीब 10 बजे वे अन्य कर्मचारियों के साथ घर चले गए थे। हालांकि, इलाके में गरज के साथ छींटे पड़ने के बाद वे देर रात करीब एक बजे वापस ईंट के भट्ठे पर लौट आए थे। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।