Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

वरीय झामुमो नेता फागु बेसरा के घर बेटा-बेटी के विवाह पर बधाई देने पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वरीय झामुमो नेता फागु बेसरा के घर बेटा-बेटी के विवाह पर बधाई देने पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन
विज्ञापन
टीम एबीएन, हेसागढ़ा, रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झामुमो के वरीय नेता फागु बेसरा की सुपुत्री के विवाह एवं उनके सुपुत्र के विवाह रिसेप्शन कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु रामगढ़ जिला के हेसागढ़ा स्थित उनके आवास पर पहुंचे। मौके पर मुख्यमंत्री ने फागु बेसरा की सुपुत्री चांदमुनि बेसरा को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने फागु बेसरा के सुपुत्र राजेश बेसरा एवं पुत्रवधू शीला हेंब्रम को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी तथा नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। मौके पर फागु बेसरा के परिवार के अन्य सदस्य एवं रिश्तेदार भी उपस्थित थे। इससे पहले जोरा करम, बीस माइल फुटबॉल मैदान हेसागढ़ा स्थित अस्थायी हेलीपैड पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का आगमन होते ही सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बुके देकर उनका स्वागत किया। मौके पर झामुमो रामगढ़ के जिलाध्यक्ष विनोद किस्कु, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार महतो, विनोद महतो, आलम अंसारी, राजेश टुडू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,839