Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डीएवी गांधीनगर में संस्कार शिखर कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी गांधीनगर में संस्कार शिखर कार्यक्रम
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। बुधवार को डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर में बच्चों को जीवन में संस्कार के महत्त्व को दर्शाने के लिए करुणा क्लब ने संस्कार शिखर का कार्यक्रम रखा। मौके पर पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी एमपी अजमेरा ने बच्चों को संस्कार की रक्षा और उसके अनुपालन के लिए सपथ दिलाई। शपथ में प्रात: ब्रह्ममुहूर्त में जागरण, माता-पिता आदि बड़ों को प्रतिदिन प्रणाम करना, प्रात: भ्रमण, वातावरण की स्वच्छता, वृक्षारोपण, शाकाहारी एवं संयमित जीवन आदि के लिए बच्चों को प्रेरित किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने जीवन में आदर्श चरित्र के महत्व को परिभाषित करते हुए कहा कि अच्छे चरित्र और संस्कार से न केवल व्यक्ति अपितु परिवार, समाज और देश भी गौरवान्वित होता है। चरित्रहीनता किसी भी समाज के लिए अभिशाप है। देश व विश्व में बढ़ रही असहिष्णुता, असंवेदना, भ्रष्टाचार आदि अमानवीय भावनाओं के पीछे चरित्र और संस्कार की अवहेलना है। माता-पिता का कर्तव्य है कि बच्चों में संस्कार को भरें और उसे प्राथमिकता दें। डीएवी हेहल के प्राचार्य सह डीएवी झारखंड जोन बी के क्षेत्रीय पदाधिकारी एमके सिन्हा ने शिक्षा में चरित्र और संस्कार की अनिवार्यता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा अपने उद्देश्य को तभी पूरा कर सकती है जब उसमें नैतिकता होगी। उन्होंने डीएवी के मुखिया आर्यरत्न एवं पद्मश्री से सम्मानित पूनम सूरी के सफल मार्गदर्शन में डीएवी संस्थाओं में दी जा रही नैतिकता पूर्ण शिक्षा की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये संस्थाएं न केवल उत्कृष्ट शिक्षा देने का काम कर रही हैं अपितु उसके साथ बच्चों में चरित्र निर्माण का काम भी कर रही हैं। पूर्व आईएस अधिकारी वीके सिंह ने अपने उद्गार में कहा कि चरित्र की रक्षा भारत की पहचान रही है। चरित्र शिक्षा को सही रास्ते पर ले जाती है। चरित्र और संस्कार से रहित व्यक्ति ही शिक्षा को पथभ्रष्ट करता है। प्राचार्य एसके सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि करुणा क्लब की स्थापना एक विराट उद्देश्य को लेकर की गई है जो समय की मांग है। करुणा और संस्कार मानवता के स्तम्भ हैं। प्रत्येक अभिभावक को बच्चों में संस्कार भरने का प्रयास करना चाहिए। मौके पर प्रसिद्ध समाजसेवी विनय राजगढ़िया, रोशी वाधवानी, गोविंद झा, प्रमोद कुमार सहाय, केके प्रसाद, लक्ष्मी सिन्हा, शताब्दी, सीमा जैन, कुसुम झा, अनिमा, रंजना, रजनी, जौली सेन, कृष्णा राय, तनुजा आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थीं। क्लब की ओर से बच्चों को विटामिन की बहुमूल्य गोलियां नि:शुल्क वितरित की गयीं। साथ ही संस्था के क्रियाकलापों को दशार्ने वाली किताबें भी भेंट की गई। कार्यक्रम का संचालन वैद्यनाथ मिश्र ने किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,591