Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

उभयलिंगी व्यक्तियों को पहचान पत्र एवं प्रमाण पत्र देने को लेकर बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
उभयलिंगी व्यक्तियों को पहचान पत्र एवं प्रमाण पत्र देने को लेकर बैठक
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 19.04.2022 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उभयलिंगी व्यक्तियों को पहचान पत्र एवं प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक की गई। वर्चुअल बैठक में उपायुक्त, रांची छवि रंजन ने भाग लिया। बैठक में भारत सरकार द्वारा उपायुक्त, रांची छवि रंजन द्वारा इस संबंध में अब तक किए गए कार्य की सराहना की गई एवं अन्य जिलों को भी इसी अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया। रांची जिला अन्तर्गत अब तक कुल 24 उभयलिंगी व्यक्तियों ने ऑनलाईन आवेदन समर्पित किया है। जिसके विरूद्ध 19 उभयलिंगी व्यक्तियों को पहचान पत्र एवं प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया है। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, रांची एवं जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा भी भाग लिया गया। उपायुक्त, रांची छवि रंजन ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र अन्तर्गत चिन्हित किए गये उभयलिंगी व्यक्तियों को इस संदर्भ में जागरूक करते हुए पहचान एवं प्रमाण पत्र दिलाने हेतु नियमानुसार उचित कार्रवाई करें।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,390