Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डीएवी कपिलदेव में धूमधाम से मनी हंसराज जयंती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी कपिलदेव में धूमधाम से मनी हंसराज जयंती
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज महात्मा हंसराज की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महात्मा हंसराज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और एक विशेष हवन का आयोजन किया गया। झारखंड जोन एफ के निदेशक एम के सिन्हा समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने महात्मा हंसराज के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और बाद में हवन कार्यक्रम में भाग लिया। विशेष हवन कार्यक्रम में डीएवी झारखंड जोन एफ के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा के अलावा रुद्रकांत झा, अरुण कुमार मंडल, गणेश वत्स, विश्वनाथ चक्रवर्ती समेत अन्य लोगों ने भी भाग लिया। मौके पर सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी ने कहा कि महात्मा हंसराज जी त्याग का दूसरा नाम हैं। वैसे त्यागी इतिहास में कभी-कभी ही देखने को मिलते हैं। उन्होंने आजीवन बिना वेतन लिए डीएवी विद्यालय में प्राचार्य का काम किया। आज डीएवी की 900 से ज्यादा संस्थाएं ज्ञान का प्रकाश बिखेरने में लगी हैं लेकिन बीज लगाने वाले का योगदान कभी भूला नहीं जा सकता। उन लोगों ने मिलजुल कर अन्य महापुरुषों के साथ जो फसल लगाई थी वह फसल आज लहलहा रही है और डीएवी संस्थाओं के बच्चे ज्ञान विज्ञान, खेलकूद, तकनीक समेत सभी क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ते चले जा रहे हैं। अभी डॉक्टर पूनम सूरी जी (डीएवी के प्रधान) तथा डॉ जेपी शूर (निदेशक डीएवी पब्लिक स्कूल पीएस 1) के नेतृत्व में डीएवी के विद्यालय निरंतर सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ते चले जा रहे हैं। प्राचार्य ने कहा कि हमें महापुरुषों के बताए रास्ते पर निरंतर चलना चाहिए। कल डीएवी झारखंड जोन एफ के सभी स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाएं और कर्मचारी मिलजुल कर सामूहिक रूप से स्वामी हंसराज जयंती का आयोजन भव्य रुप से डीएवी कपिलदेव के प्रांगण में करेंगे। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव कडरू रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,172