Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड में पेट्रोल डीजल के नये दाम जारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में पेट्रोल डीजल के नये दाम जारी
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। देश में लगातार 12 दिनों से पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। जिसका असर झारखंड में भी हो रहा है। राज्य में 18 अप्रैल के लिए पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। जिसके मुताबिक राजधानी रांची और पलामू में पेट्रोल डीजल का दाम स्थिर बना हुआ है। वहीं धनबाद, जमशेदपुर में मामूली वृद्धि हुई है। जबकि बोकारो मे पेट्रोल डीजल के दाम में 0.8 पैसे की कमी हुई है। नए रेट लिस्ट के मुताबिक राजधानी रांची और पलामू में पेट्रोल के दाम कल के मुकाबले आज भी स्थिर बने हुए हैं। रांची में पेट्रोल की कीमत आज 108.71 पैसे और डीजल 102.02 पैसे प्रति लीटर मिल रहे हैं। पलामू की बात करें तो यहां पेट्रोल का दाम 110.64 रुपये प्रति लीटर और 103.94 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। धनबाद और जमशेदपुर में पेट्रोल के दाम में वृद्धि हुई है। धनबाद में पेट्रोल डीजल के दाम में 30 पैसे की वृद्धि हुई है। दाम बढ़ने के बाद धनबाद में पेट्रोल 108.93 पैसे प्रति लीटर और डीजल 102.22 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि जमशेदपुर में 0.51 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 109.15 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 102.43 रुपये प्रति लीटर हो गया है। स्टील सिटी बोकारो में पेट्रोल के दाम में मामूली कमी हुई है। यहां पेट्रोल और डीजल के दामें में 0.8 पैसे की कमी हुई है। दाम घटने के बाद बोकारो में पेट्रोल की कीमत 108.96 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 102.25 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,423