Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अपने कार्यकर्ताओं की हार के डर से केंद्रीय मंत्रियों के दौरे पर सवाल उठा रहा झामुमो : अन्नपूर्णा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अपने कार्यकर्ताओं की हार के डर से केंद्रीय मंत्रियों के दौरे पर सवाल उठा रहा झामुमो : अन्नपूर्णा
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी रविवार को अपनी पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा डरा हुआ है। यही वजह है कि केंद्रीय मंत्रियों के आने पर हाय तौबा मचा रहा है। उन्होंने कहा कि लगभग ढाई साल बीत गए हैं। लेकिन हेमंत सरकार ने कोई काम नहीं किया है। लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के मामले उछाले जा रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पंचायत चुनाव की घोषणा होने के बाद केंद्रीय मंत्री के झारखंड दौरे पर आपत्ति जताई है। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिस तरह से खनन का आवंटन अपने नाम से लिया वह इतिहास की पहली घटना है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को जनहित की योजना से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें सिर्फ अपना और अपने परिवार के विकास से मतलब है। आसनसोल लोकसभा सीट पर भाजपा की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र तार-तार हो चुका है। टीएमसी के गुंडे सामान्य मतदाताओं को वोट नहीं देने देते हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी अपने प्रशासन के बल पर चुनाव जीता है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,038