Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गिरिडीह : मृतक के परिजनों को नौकरी-मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गिरिडीह : मृतक के परिजनों को नौकरी-मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम
विज्ञापन
टीम एबीएन, गिरिडीह। जिले के तीन थाना क्षेत्र में तीन जगहों पर सड़क हादसा हुआ। इन तीनों घटनाओं में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद तीनों परिवारों में मातम पसरा है। वहीं तीनों थाने की पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। लेकिन पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीण संतुष्ट नहीं थे। वे मुआवजा-नौकरी की मांग पर अड़े थे। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पहली घटना देवरी थाना क्षेत्र की है। चतरो-जमुआ मुख्य सड़क पर पतरवा गांव के पास सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार छात्र घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पतरवा गांव के रहने वाले प्रिंस कुमार कोचिंग से पढ़ाई कर घर लौट रहा था। इसी दौरान परसाटांड़ मोड़ के समीप ट्रैक की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल प्रिंस को आनन-फानन में इलाज के लिए गिरिडीह लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। कहा जा रहा है कि ट्रक चालक धक्का मारने के बाद घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर बजगुन्दा पेट्रोल पंप के पास ट्रक खड़ा कर भाग निकला। आक्रोशित ग्रामीण पेट्रोल पंप के पास पहुंचे और ट्रक में तोड़फोड़ करने के साथ-साथ सड़क को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद देवरी थाना के सब इंस्पेक्टर संगम पाठक, अजय सोय दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों को शांत करा कर जाम हटाया। वहीं, दूसरी घटना परगोडीह में हुई, जहां ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार आ गए। इस घटना में बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पुलिस ने शव की पहचान चांदडीह के रहने वाले सिकंदर राय के रूप में की है। तीसरी घटना शिवपुरी की है जहां ट्रक की चपेट में आने से विजय राय नामक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विजय बारात जा रहा था।
विज्ञापन