Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पाकुड़ : ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर मेंमां-बेटी की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पाकुड़ : ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर मेंमां-बेटी की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, पाकुड़। जिले में एक भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई है। हादसा महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्वालपाड़ा के निकट ट्रैक्टर की चपेट में बाइक के आने से हुई है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार पाकुड़िया प्रखंड के भीम ठाकुर अपनी पत्नी और तीन माह की बच्ची के साथ बाइक से हिरणपुर से लौट रहे थे, तभी ग्वालपाड़ा के निकट एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक पर सवार भीम ठाकुर की पत्नी रिंपल देवी व तीन माह की बच्ची पायल कुमारी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही महेशपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंच ट्रैक्टर जब्त कर ली। थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि मृतका के पति का बयान दर्ज कर लिया गया। इसके आधार पर ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 68,794