Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सेक्रेड हॉर्ट स्कूल : वाद-विवाद प्रतियोगिता में बच्चों ने खुलकर रखे अपने विचार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सेक्रेड हॉर्ट स्कूल : वाद-विवाद प्रतियोगिता में बच्चों ने खुलकर रखे अपने विचार
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में सीसीए कार्यक्रम के तहत भारतीय संविधान: संस्कृति और धरोहर विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस विषय के पक्ष और विपक्ष में छात्रों ने अपने विचार रखे। छात्रों ने संविधान में निहित अधिकारों की चर्चा की और कहा कि भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। यह हमारी संस्कृति और धरोहरों की रक्षा भी करता है। कार्यक्रम एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा के निर्देश पर और सीसीए के ओवरआल इंचार्ज प्रवीण कुमार, रमेश कुंज और पायल सिंह की देखरेख में हुआ। वाद-विवाद प्रतियोगिता में वर्ग 6 से दसवीं तक के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें रिया कुमारी, गौरव सिंह, शिवम कुमार, स्वर्णम राज, अनमोल कुमार, पुलकित सोनी, रितिका गुप्ता समेत अन्य छात्र-छात्राओं के नाम शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में पानी, पवन, धरती और आकाश हाउस के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिताएं वर्ग शिक्षकों की देखरेख में हुई। अपने-अपने वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा ने सराहा और कहा कि सीसीए कार्यक्रम एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां बच्चों को हर प्रकार के प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। वहीं प्राचार्य नवीन कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता तथा उन्हें और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने ऐसे कार्यक्रम लगातार कराए जाने की जरुरत बताई।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,464