टीम एबीएन, कोडरमा। देवघर के एएस महाविद्यालय में झारखंड विश्वविद्यालय और महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ की दो दिनी राज्यस्तरीय तृतीय अधिवेशन 17 अप्रैल को को समाप्त हुआ। इस अधिवेशन में जेजे कॉलेज के रीतेश माधव को महासंघ का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया। विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र के अध्यक्ष के तौर पर जेजे कॉलेज के क्रांति कुमार सिंह चुने गए। विभावि प्रक्षेत्र के उपाध्यक्ष के तौर पर अशोक कुमार यादव और मनोज कुमार निर्विरोध चुने गए। इसके अलावा जेजे कॉलेज के ही विमलेश कुमार राम को विभावि का संयुक्त सचिव बनाया गया। इस अधिवेशन से प्रदेश और प्रक्षेत्र महासंघ में जगन्नाथ जैन महाविद्यालय की प्रदेश और प्रक्षेत्र में दबदबा रहा। जेजे कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश उपाध्याय, प्रो. इंचार्ज डॉ. अनिल कुमार, प्रो. बालदेव राम, प्रो. संगीता बारला समेत जेजे कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने नवनियुक्त महासंघ के पदाधिकारियों को बधाई दी।