Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू में पंचायत चुनाव : नामांकन के पहले दिन बिके 150 से अधिक नामांकन पत्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू में पंचायत चुनाव :  नामांकन के पहले दिन बिके 150 से अधिक नामांकन पत्र
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू। जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण के लिए शनिवार को 150 से भी अधिक नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है, जिसमें जिला परिषद सदस्य के लिए 25 अधिक नामांकन पत्र बिके हैं। जबकि पंचायत समिति सदस्य मुखिया और वार्ड आयुक्त के लिए भी नामांकन पत्र बिके है। इसके साथ ही पलामू के 6 प्रखंडों में पंचायत चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर की घोषणा नहीं हुई थी। राज्य सरकार ने छह प्रखंड विकास पदाधिकारियों की पलामू में तैनाती की है। BDO को रिटर्निंग ऑफिसर बनाने का प्रस्ताव : सभी बीडीओ के पलामू में ट्रांसफर के बाद पलामू जिला प्रशासन ने सभी को रिटर्निंग ऑफिसर बनाने का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा है। पांकी, रामगढ़, पांडू, नीलाम्बर पिताम्बरपुर, उंटारी रोड, नावाबाजार और विश्रामपुर में रिटर्निंग ऑफिसर की तैनाती का प्रस्ताव भेजा गया है।।पलामू में पहले चरण में हुसैनाबाद, हरिहरगंज, हैदरनगर, मोहम्मदगंज उंटारी रोड, पिपरा में चुनाव होना है। पलामू में 265 पंचायत में मुखिया जबकि 32 जिला परिषद सदस्यों का चुनाव किया जाना है। 300 से अधिक पंचायत समिति सदस्यों को भी चुना जाएगा। पंचायत चुनाव में नामांकन को लेकर पलामू जिला प्रशासन ने सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की है। नामांकन स्थलों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था किया गया है। इसके साथ ही सशस्त्र बलों की भी तैनाती की गई है। ताकि शहर में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हो और शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन की प्रकिया चले।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,543