Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 415
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची में फिर अगलगी, मिठाई दुकान जलकर राख

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची में फिर अगलगी, मिठाई दुकान जलकर राख
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राजधानी में गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सिंह मोड़ का है। यहां स्थित अपन स्वीट्स में रविवार की तड़के लगे भीषण आग में पूरा दुकान जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। रांची के सिंह मोड़ स्थित तपन स्वीट्स में रविवार सुबह चार बजे अचानक आग लग गई। अगलगी के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। दुकान के स्टाफ दुकान के ऊपरी तल्ले में सोए थे। आग लगने के बाद उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। अगलगी की सूचना जगन्नाथपुर थाना की पुलिस को दी गई। पुलिस ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर दमकल के तीन वाहन पहुंचे और आग पर काबू पाया। हालांकि इससे पहले दुकान में रखे सारे सामान जलकर राख हो चुके थे। आग की लपटें इतनी तेज थी कि स्थानीय लोग पास जाकर पानी तक नहीं फेंक पा रहे थे। आखिरकार अग्निशमन विभाग के तीन वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि अभी इसका आंकलन बाकी है दुकान से मलबा हटाने की कोशिश की जा रही है। कचहरी में अगलगी की घटनाएं सामने आई हैं। कांके रोड में आग लगने की वजह से अर्बन हाट के लाखों के पाइप जल कर स्वाहा हो गए थे। हटिया स्टेशन पर स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में आग लगने की वजह से लाखों रुपये जलकर नष्ट हो गए। रांची के कचहरी चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पांचवें माले में लगी आग की वजह से पूरा एचआर डिपार्टमेंट जलकर स्वाहा हो गया। वहीं रांची के मोरहाबादी और बरियातू में दो अपार्टमेंट के फ्लैट में आग लगने की वजह से लाखों के सामान जलकर राख हो गए। यह सभी घटनाएं मात्र 15 दिन के भीतर घटी हैं। हाल की घटनाएं इंगित कर रही हैं कि गर्मी शुरू होते ही राजधानी में आग का खतरा मंडराने लगा है। सबसे खतरे की बात तो यह है कि जिन जिन इलाकों में आग लगी वहां फायर सेफ्टी अरेंजमेंट दुरुस्त नहीं थे। जिसकी वजह से शुरुआत में आग को काबू नहीं किया जा सका और लाखों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन