Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

हजारीबाग : बिगहा जंगल में लगी भीषण आग को बुझाने में झुलसे थाना प्रभारी और वनकर्मी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
हजारीबाग : बिगहा जंगल में लगी भीषण आग को बुझाने में झुलसे थाना प्रभारी और वनकर्मी
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। चौपारण थाना क्षेत्र के बिगहा जंगल में अचानक आग लग गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी। अग्निशामक दस्ते के साथ थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान थाना प्रभारी सहित एक वनकर्मी आग बुझाने के क्रम में आंशिक रूप से घायल भी हो गए। इस संबंध में थाना प्रभारी स्वपन कुमार महतो ने बताया कि बिगहा जंगल में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद अग्निशामक दस्ते को इसकी सूचना देकर दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर आदिवासियों की बस्ती थी जिस वजह से राहत कार्य तुरंत चलाया गया। आग बुझाने में वनकर्मी भी फंसे गए थे। बड़ी मशक्कत से वन कर्मी बच बचाकर निकले हैं। आग कैसे लगी अभी तक साफ नही हो पाया है, लेकिन ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि महुआ चुनने वाले लोगों ने ही आग लगाई होगी। अभी महुआ का समय है, इस वजह से चौपारण के आस पास के जंगलों में अक्सर आग लगने की सूचना आती रहती है।
विज्ञापन