Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रामगढ़ : एटीएम काटकर 4.60 लाख रुपये की चोरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रामगढ़ : एटीएम काटकर 4.60 लाख रुपये की चोरी
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में रामगढ़ जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के टायर मोड़ में स्थित टाटा कंपनी की इंडिकैश एटीएम से चोरों ने करीब पांच लाख रुपए लूट लिए। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि अज्ञात चोरों ने शहर के टायर मोड़ में स्थित टाटा की टीसीपीएसएल के इंडिकैश एटीएम को गैस कटर से काटकर रुपए की चोरी किया है। सूत्रों ने बताया कि टाटा इंडिकैश एटीएम से 12 अप्रैल की रात चोरी की घटना घटी है। चोरी की घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने कंपनी के अधिकारियों को दिया है। जिसके बाद कंपनी के ऑफिसर, इंजीनियर, एटीएम अफसर और सीआरए ने निरीक्षण किया। जिसके बाद कंपनी के लोकेशन हेड दिलीप कुमार रामगढ़ थाना पहुंचकर चोरी की सूचना दिया है। चोरों ने कंपनी के एटीएम से 4 लाख 60 हजार 500 रुपए की चोरी की गई है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,141