Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अगड़ी जाति के हैं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता : सरयू राय

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अगड़ी जाति के हैं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता : सरयू राय
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता इन दिनों झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय के निशाने पर हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की जाति पर सवाल उठाया है। बन्ना गुप्ता के पिछड़ी जाति का होने की वजह से टार्गेट किए जाने के सवाल का जवाब देते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि मंत्री बन्ना गुप्ता पिछड़ी जाति से नहीं अगड़ी जाति से आते हैं। पूर्व मंत्री सरयू राय ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मूलत: यूपी के वैश्य समाज से ताल्लुक रखते हैं और यूपी में वैश्य समाज अगड़ी जातियों के समूह में शामिल है। विधायक सरयू राय ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंत्री पद पर बने रहने की योग्यता को खो दी है। सरयू राय का आरोप है कि कोविड प्रोत्साहन राशि घोटाला में वे झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में महालेखाकार को जो पत्र भेजा है उसे मैंने जारी कर दिया है। उनका एक झूठ पकड़ा गया है। अब वे कह रहे हैं कि उन्होंने प्रोत्साहन राशि का पैसा लिया नहीं, लौटा दिया है। यह ठीक वैसा है जैसे कोई चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा जाय तो थानेदार से कहे कि वह चोरी का धन वापस लौटा दे रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री को दे दी गई है और मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि जांच पूरी होने तक स्वास्थ्य मंत्री को पद मुक्त कर दें। बता दें कि सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र लिखकर वित्तीय वर्ष 2021-22 में कोरोनाकाल में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अवैध आदेश से राजकोष से कोविड महामारी के बहाने करोड़ों रुपये की राशि की निकासी का आरोप लगाया था। पूर्व मंत्री सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर पूछा था कि क्या वह इस अनियमितता को लेकर स्वास्थ्य मंत्री पर कार्रवाई करना चाहेंगे। मंत्री बन्ना गुप्ता पर सरयू राय के आरोप लगाने के बाद झारखंड में सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी सांसद संजय सेठ और जेएमएम ने पूरे आरोपों की जांच की मांग की है। वहीं बन्ना गुप्ता ने पिछड़ी जाति के कारण परेशान करने का आरोप लगाया है। बन्ना गुप्ता के इसी आरोप का सरयू राय ने जवाब दिया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,754