Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कांके : हुंदूर में मंडा पूजा 17 अप्रैल को

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कांके : हुंदूर में मंडा पूजा 17 अप्रैल को
विज्ञापन
कांके। हुंदुर पंचायत के हुंदूर गांव में शिव मंडा पूजा आयोजित करने को लेकर रविवार की सुबह ग्रामीणों की बैठक हुई थी। बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आठ दिवसीय मंडा पूजा महोत्सव को धूमधाम के साथ उत्साहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। 11 अप्रैल से मंडा पूजा आरंभ सह भोक्ता प्रवेश, वा 17 अप्रैल को रात्रि में मंडा पूजा के साथ भोक्ता के द्वारा फूलखुंदी (भोक्ता का अग्नि परीक्षा) व छऊ नृत्य प्रतियोगिता पुरुष बनाम महिला ग्रुप के बीच होगा। 18 अप्रैल को भोक्ता के झूलन का कार्यक्रम के साथ मंडा पूजा का समापन किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन भी किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष तिलक महतो, सचिव गोविंद महतो उपसचिव दुबराज साहू व कोषाध्यक्ष महेश महतो सह कोषाध्यक्ष धर्मचंद महतो को बनाया गया है। बैठक में दिनेश्वर महतो, रामकिसुन महतो, कजरू महतो, बाबूलाल महतो, पप्पू महतो, धारो उरांव, सुरेंद्र महतो, विजय महतो, महानंद महतो, रंजन ठाकुर, नंदलाल साहू, भरत साहू, सुबोध साहू, अशोक महतो, गोपी महतो, देवेंद्र महतो, प्रकाश बैठा, दिनेश महतो समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। उक्त जानकारी शिव मंडा पूजा समिति हुंदुर के सचिव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,160