Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देवघर : कटिहार से आ रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देवघर : कटिहार से आ रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, देवघर। त्रिकूट पर्वत रोपवे हादसे के बाद एक बार फिर देवघर में बड़ा हादसा हुआ। देवघर के मोहनपुर थाना अंतर्गत जमुनिया के पास भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार थोड़ी देर पहले कटिहार से देवघर आ रही स्कॉर्पियो मोहनपुर थाना अंतर्गत जमुनिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस स्कॉर्पियो में 6 लोग सवार थे, जिसमें 4 लोगों की मौत की हो गयी। वहीं ड्राइवर और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल क्रेन की मदद से स्कॉर्पियो को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जाता है कि सभी लोग बिहार के कटिहार जिले देवघर के बबधाम मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो जैसे ही देवघर के मोहनपुर थाना अंतर्गत जमुनिया के पास पहुंची यह बड़ा हादसा हो गया है। घटना के बाद इलाके में लोगों भीड़ जमा है। मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो (बीआर 39 पीए 1365) कटिहार से आ रही थी। इसी दौरान स्कॉर्पियो चालक को नींद आने से वजह से जमुनिया जंगल के पास चालक ने एक पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक व्यक्ति की मौत इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर ले जाने के दौरान हुई। वहीं चालक समेत पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,804