Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चाणक्या इंटरनेशनल स्कूल में मनी अंबेडकर जयंती, प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चाणक्या इंटरनेशनल स्कूल में मनी अंबेडकर जयंती, प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। चेचाई आरआईटी रोड स्थित चाणक्या इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। मौके पर समाजसेवी विजय यादव और झारखंड सरकार के राज्य प्रशिक्षक सुजीत नायक अतिथि के रुप में उपस्थित थे। सभी ने बारी बारी से बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि सुजीत नायक ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर समता, समानता, बंधुता एवं मानवता आधारित भारतीय संविधान को कठिन परिश्रम से तैयार किया। देश के समस्त नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और व्यक्ति की गरिमा की जीवन पध्दति से भारतीय संस्कृति को अभिभूत किया। डॉ भीमराव अंबेडकर का नाम आते ही भारतीय संविधान का जिक्र अपने आप आ जाता है। आमतौर पर सारी दुनिया उन्हें या तो भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने के नाते याद करती है या फिर भेदभाव वाली जाति व्यवस्था के प्रखर आलोचक और सामाजिक गैरबराबरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले योद्धा के तौर पर। सुजीत ने कहा कि बाबा साहेब 32 डिग्रीधारक और 9 भाषाओं के जानकार थे। वहीं समाजसेवी विजय यादव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों मे छुपी प्रतिभा को निखारने मे मदद मिलती है। इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए। भाषण प्रतियोगिता में निकिता राणा प्रथम, सोनल यादव, वहाब अंसारी, संजना दास, मुद्दासिर अंसारी, आयुष पंडित को पुरस्कार अतिथियों ने दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के निदेशक मुन्ना यादव ने किया। मौके पर स्कूल के कई बच्चे और शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,793