Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बिजली बिल सुधारे विभाग, फिर होगा भुगतान : पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बिजली बिल सुधारे विभाग, फिर होगा भुगतान : पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स
विज्ञापन
टीम एबीएन, मेदिनीनगर। शहर में इन दिनों बिजली के बिल में काफी गड़बड़ी होने के शिकायत पर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आपात बैठक बुलाई। इसकी अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर ने की। उन्होंने बैठक में व्यवसायियों और नागरिकों की पीड़ा को गम्भीरता पूर्वक समझा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने चेम्बर अध्यक्ष श्री शंकर को बताया कि बार-बार गलत बिल का डिमांड, बिना रीडिंग के बिल का डिमांड और पूर्व में दिए गए राशि को बिना घटाएं बिल का डिमांड विभाग द्वारा अधिकांश कनेक्शन धारियों से किया जा रहा जिसे सुधारने हेतु विभाग को कई लोगों ने दिया, लेकिन विभाग अनसुना कर रहा और अब 2 दिनों से कई लोगों के पास बकाया नहीं देने पर कनेक्शन काटने का मैसेज आने लगा जिससे लोगों में परेशानी बढ़ गई है। चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर ने इसपर त्वरित संज्ञान लेते हुए जी एम इलेक्ट्रिक से बात की जिस पर जीएम ने आए दिन बिल की गड़बड़ियों को स्वीकारा और कहा जल्द निदान हो जाएगा किसी को घबराने की जरूरत नहीं। जहां तक विभाग द्वारा कनेक्शन काटने हेतु मैसेज की बात है तो यह एक फेक मैसेज है विभाग को अगर बिजली काटना होगा, तो लिखित नोटिस कनेक्शन धारी को दीया जाएगा। जीएम ने यह भी कहा ऐसे मैसेज करने वाले पकड़े जाएं तो उनपर कनेक्शनधारी एफआईआर करें रांची में भी ऐसे मैसेज भेजने वालों पर एफआईआर किया गया है। चेंबर ने सामूहिक निर्णय लिया कि अगर 15 दिनों के अंदर सभी का बिल सुधारा नहीं गया तो चेंबर का प्रतिनिधिमंडल सचिव विद्युत से मिलकर इसकी शिकायत करेगा फिर बिल सुधारने के उपरांत ही भुगतान किया जाएगा। चेम्बर ने की व्यवसायी पप्पू की हत्या की निंदा : हरिहरगंज के युवा व्यवसाई एवं समाजसेवी पप्पू सोणडीक का कल दिनांक 13 अप्रैल 2022 दिन बुधवार की हुई निर्मम हत्या पर पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज निंदा करता है और कर्मठ आरक्षी अधीक्षक जिसने अभी तक हर मामले का उद्भेदन किया उनसे अनुरोध करता है की हत्या करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा मिले और व्यवसाय के आश्रित को हेमंत सरकार सरकारी नौकरी दे। चेंबर के सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,991