झारखंड
धर्मनिरपेक्षता की रक्षा ही डॉ अम्बेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि : संजय पासवान
ABN Bureau
•
14 Apr, 2022
•
5 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती पर जिले में जगह जगह मनाई गई। दलित शोषण मुक्ति मंच (डीएसएमएम) के बैनर तले परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के समीप अम्बेडकर पार्क में डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर सीटू नेता संजय पासवान, जिप सदस्य शांति प्रिया, डीएसएमएम के जिलाध्यक्ष दिनेश रविदास, सामाजिक कार्यकर्ता असीम सरकार, रघुनाथ कुमार दास, तानेश्वर दास, डालेश्वर राम, शिवपुजन पासवान, संजय कुमार पासवान, संतोष दास, नगीना पासवान, मनोज पासवान सहित दर्जनों लोगों ने माल्यार्पण कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी। जहां डॉ अम्बेडकर अमर रहे, संविधान पर हमला बंद करो आदि नारे लगाए गए। दूसरी तरफ बसधरवा में अम्बेडकर क्लब ने बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाया। जहां सर्वप्रथम डॉ अम्बेडकर के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया, जहां उपस्थित महिला पुरूषों ने गगनभेदी नारों के बीच पुष्पांजलि अर्पित किया। जहां जय जय जय जय भीम, पिछड़ों के मसीहा बाबा साहेब जिन्दाबाद आदि नारे लगाए जा रहे थे। क्लब के अध्यक्ष रघुनाथ कुमार दास की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सीटू के राज्य कमिटी सदस्य पासवान ने कहा कि समाज में समरसता के लिए धर्मनिरपेक्षता की रक्षा करना ही डॉ अम्बेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के हांथों में किताब और कलम की जगह आज उनके हाथों में तलवार थमाया जा रहा है। हिन्दू मुस्लिम के नाम पर नफरत बांटा जा रहा है। समाज को विभाजित किया जा रहा है और आम लोगों की मूलभूत समस्या महंगाई, बेरोजगारी, महंगी शिक्षा से ध्यान हटाया जा रहा है। आज निजीकरण के रास्ते से दलितों, पिछड़ों को संविधान में प्राप्त आरक्षण को समाप्त करने की साजिश किया जा रहा है। इसके खिलाफ हमें आंदोलन करना होगा। भाकपा नेता प्रकाश रजक ने बाबा साहेब के मूल सिद्धांत शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। सभा में लोकाई पंचायत के मुखिया चमारी साव, गांगो यादव और हरिदेव साव ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में महेश दास, रमेश दास, राजकुमार दास, दशरथ, बिनोद दास, जीतन दास, सुरेश दास, शंकर दास, गोविंद दास, विरेन्द्र दास, रितेश दास, अजय दास सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन