Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : दुकान के बाहर सोये शख्स की पत्थर से कूचकर हत्या

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : दुकान के बाहर सोये शख्स की पत्थर से कूचकर हत्या
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राजधानी के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र से मर्डर का मामला सामने आया है, जहां क्षेत्र के महीलौंग में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान टाटीसिलवे इलाके के रहने वाले बुधराम के रूप में हुई है। 45 वर्षीय बुधराम की पत्थर से कूचकर हत्या की गई है। मामले की जानकारी मिलने पर टाटीसिलवे पुलिस मौके पर पहुंची मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार बुधराम टाटीसिलवे के महीलौंग स्थित सीमेंट दुकान में काम किया करता था और रात में दुकान के बाहर ही सोता था। बुधवार की रात भी वह अपने घर से खाना खाकर दुकान में सोने के लिए ही गया था, लेकिन इसी बीच देर रात किसी ने पत्थर से कूच कर बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने बुधराम को मृत देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। बुधराम की हत्या किन वजहों से की गई, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी पुलिस खंगाल रही है ताकि हत्यारों का कोई सुराग मिल सके। उधर बुधराम की हत्या के बाद उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि बुधराम की किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी। वह सीमेंट की दुकान में काम करता था और रखवाली के लिए सीमेंट दुकान के बाहर ही सोया करता था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,550