टीम एबीएन, रांची। राजधानी के बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में पिछले एक महीने से भी कम समय में 5 से अधिक लोमड़ियों की मौत से जू प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है। मौत की वास्तविक वजह क्या है इसकी जांच के लिए सभी लोमड़ियों का पोस्टमार्टम कराकर सैंपल को IVRI इज्जतनगर भेजा गया है। वहां से दो तीन में रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तिवक कारणों का खुलासा होगा।