टीम एबीएन, रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रभारी दिलीप सैकिया, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित कई मौजूद रहे। इस बैठक के माध्यम से पार्टी संगठन के कामकाज और भावी रणनीति बनाने में जुटी है।