Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

साजिश के तहत हो रहा हिंदुओं की शोभा यात्रा पर आक्रमण : विहिप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
साजिश के तहत हो रहा हिंदुओं की शोभा यात्रा पर आक्रमण : विहिप
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय, हरमू में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रबंध समिति सदस्य माननीय जगन्नाथ शाही ने एवं प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज मंगलम ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज सामान्य रूप से पूरे भारतवर्ष में विशेष रूप से झारखंड प्रांत में मुस्लिम समुदाय के द्वारा योजना पूर्वक हिंदुओं की शोभायात्रा पर तथा पर्व एवं त्योहार पर आक्रमण किया जा रहा है। हमारे सभी पर्व जो उत्साह एवं उमंग के अवसर प्रदान करते समाज के लिए संस्कार और समर्पण के कारण बनते थे, आज वह विषाद का विषय बनते जा रहे हैं दुख का विषय यह है कि या तो प्रशासन मौन रहता है। अथवा आक्रमणकारियों का साथ देता है पुलिस चौकी पर कोई सुनवाई नहीं होती बल्कि जो पीड़ित समाज है और वहां शिकायत दर्ज करने के लिए जाते हैं उन्हीं को नामजद कर दिया जाता है गंभीर धाराओं में उनके ऊपर केस लाद दिया जाता है जिससे कि वह न्याय की मांग भी न कर सके। यह आक्रमणकारी समाज के लिए उत्साह प्रदान करता है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश जैसे प्रांत में जहां 20% मुस्लिम है और जिन्होंने कभी पाकिस्तान का निर्माण करने में सहयोग किया था अर्थात जो कि इतने प्रभावशाली हैं कि अलीगढ़ यूनिवर्सिटी और देवबंद का मदरसा जो कट्टरपंथी मुसलमानों का उत्पादन करता है उस प्रांत में भी पर्व और त्योहार के अवसर पर कोई दंगे नहीं होते। मुस्लिम समाज हिंदू समाज के साथ एक अनुशासित जीवन जीने को सीख रहा है। उसके ठीक विपरीत झारखंड में सभी जिलों में और जहां मुस्लिम बहुल क्षेत्र है वहां पर सुनियोजित तरीके से हिंदुओं के प्रति हिंसा की जा रही है। मंदिरों के ऊपर आक्रमण हो रहा है और कोई भी व्रत और त्यौहार उत्सव मनाने का सुअवसर हिंदू बहुल समाज ने खो दिया है। यह प्रशासन के लिए झारखंड सरकार के लिए एक चिंता का विषय है और शर्मनाक विषय होना चाहिए किंतु यह बोध झारखंड सरकार में बिल्कुल नहीं है। आज इस संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से हम विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता गण हिंदू समाज को यह संदेश देना चाहते हैं कि तुम्हारी रक्षक की थोड़ी भी मनीसा इस सरकार में नहीं है। अपनी प्रतिरक्षा के लिए कदम उठाना प्रत्येक नागरिक का संविधान प्रदत्त अधिकार है। इसलिए अपनी रक्षा, अपनी संपदा की रक्षा और अपने सम्मान की रक्षा, अपने मान बिंदुओं की रक्षा के लिए स्वयं संगठित होकर प्रस्तुत हो और आक्रमणकारी मुस्लिम समाज के द्वारा किए गए आक्रमणों को निरस्त करें। हम सरकार से भी अनुरोध करते हैं कि अपने कर्तव्य का पालन करें झारखंड की सरकार किसी एक समाज विशेष की सरकार नहीं है, किसी एक धर्म विशेष की पालन करने वालों की सरकार नहीं है, वह समग्र झारखंड की जनता की सरकार है। इसलिए उसे दायित्व बोध होना चाहिए कि वह जिनके पर आक्रमण हो रहा है उनकी रक्षा करें तथा उनकी शिकायतें के ऊपर गंभीर होकर कार्रवाई करें। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड प्रचार प्रसार विभाग के प्रमुख अमर प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 81,864