Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

आजसू पार्टी ने लिए कई अहम फैसले, बैठक में पंचायत चुनाव से त्रिकूट हादसे तक चर्चा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आजसू पार्टी ने लिए कई अहम फैसले, बैठक में पंचायत चुनाव से त्रिकूट हादसे तक चर्चा
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आजसू पार्टी का जेल भरो आंदोलन अब 14 अप्रैल के बजाय 22 जून को होगा। पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। आजसू प्रमुख सुदेश महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी ने पंचायत चुनाव आचार संहिता को देखते हुए यह निर्णय लिया है। गौरतलब है कि आजसू पार्टी ने सात-सूत्री मांगों को लेकर बाबा साहेब की जयंती पर जेल भरो आंदोलन करने का निर्णय लिया था। बैठक में डॉ। भीमराव अंबेडकर जयंती यानी 14 अप्रैल को पूरे राज्य में आजसू पार्टी के नेताओं एवं कार्यकतार्ओं की ओर से बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा सात सूत्री मांगों खासकर खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति लागू करने, पिछड़ों को आबादी के अनुसार आरक्षण सुनिश्चित करने तथा जातीय जनगणना सुनिश्चित कराने, पूर्व में जो जातियां अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल थी, उन्हें पुन: अनुसूचित जनजाति में शामिल करने, सरना धर्म कोड लागू करने, बेरोजगारों को रोजगार देने, झारखंड के संसाधनों की लूट बंद करने तथा झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान देने जैसे विषय पर परिचर्चा करने का निर्णय लिया है। नगर क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाएगी। संगठन को शहरी क्षेत्रों में और सशक्त करने को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि जनसंग्रह-धनसंग्रह कार्यक्रम को शहरी क्षेत्रों में और व्यापक किया जाएगा। आजसू पार्टी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से एक लाख सक्रिय सदस्य तथा दस लाख साधारण सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। बैठक के दौरान केंद्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दस हजार पिलर मेंबर जोड़ने का कार्य प्रारंभ करने निर्देश दिया। इसे लेकर वे खुद हर 10 दिनों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिव्यू मीटिंग करेंगे। झारखंड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब बिना ओबीसी आरक्षण के पंचायत चुनाव का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष एवं गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसकी अगली सुनवाई 21 अप्रैल को मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के साथ संयुक्त रूप से की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायादेश की गलत ढंग से व्याख्या की है और ओबीसी आरक्षण को इस बार पंचायत चुनाव में खत्म करने का काम किया है। आरोप लगाया कि हेमंत सरकार ने पिछड़ों को धोखा दिया है। बैठक में आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, केंद्रीय महासचिव डॉ लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक एवं हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी, केंद्रीय सचिव माधव चंद्र महतो, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो, प्रदेश संगठन सचिव शालिनी गुप्ता, महिला संगठन सचिव वर्षा गाड़ी सहित सभी जिला प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारी मौजदू थे।
विज्ञापन