टीम एबीएन, देवघर। त्रिकूट पर्वत रोपवे हादसा के बाद उसमें फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए आज फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सुबह से अब तक गरूड़ कमांडो समेत 11 लोगों को नीचे उतार लिया गया है। अभी भी वहां 4 पर्यटक फंसे हैं। इससे पहले सोमवार को चल रहा ऑपरेशन रात होने के कारण बंद कर दिया गया था। इससे पहले 11 अप्रैल को कुल 32 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। लेकिन शाम ढलते ढलते एक दुखदाई घटना भी घट गई। रेस्क्यू करते वक्त एक पर्यटक को जैसे ही चॉपर पर शिफ्ट करने की कोशिश की जा रही थी, तभी उनका सेफ्टी बेल्ट खुल गया और वह नीचे खाई में जा गिरे। त्रिकूट रोपवे पर फंसे लोगों को बचाने की कवायद जारी है। आज फिर से वहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा। रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह 8 बजे से शुरू होगा। फिलहाल 14 लोग ऊपर ट्रॉली में फंसे हुए हैं।
त्रिकूट पहाड़ की तलहटी में बेस कैंप : एयर फोर्स ने आज त्रिकूट पहाड़ की तलहटी में बेस कैंप बनाया है। जिससे कि रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में बेहतरी हो। कल देवघर एयरपोर्ट पर बेस कैंप था। पहाड़ की तलहटी में बेस कैंप बनने से रेस्क्यू करने में कम समय लग रहा है। कुल 6 हेलीकॉप्टर रेस्कयू में लगे हैं। जो पर्यटकों को तलहटी पर बने बेस कैंप पहुंचा रहे है, जहां से उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।
अब तक 8 लोगों का रेस्क्यू : रेस्क्यू कर रहे जवानों ने 3 और पर्यटकों को सुरक्षित नीचे उतार लिया है। सुबह से अब तक 8 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।