Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रामनवमी : आकर्षक झांकी और शानदार प्रदर्शन करने वाले पुरस्कृत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रामनवमी : आकर्षक झांकी और शानदार प्रदर्शन करने वाले पुरस्कृत
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। श्री राम नवमी झंडा महा समिति के द्वारा शहर के झंडा चौक पर अखाड़ा समितियों के स्वागत-सम्मान समारोह एवं पारंपरिक खेलों के प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी कुमार गौरव, शालिनी गुप्ता, महासमिति के संरक्षक सह भाजपा के वरीय नेता रमेश सिंह, महासमिति के संरक्षक सह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश कुमार पंडित, महासमिति के पहले अध्यक्ष महावीर मोदी, बसपा जिलाध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर, डोमचांच प्रमुख सत्यनारायण यादव, कांग्रेस कोडरमा जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू, समाजसेवी रजनी बाला, विशाल भदानी, निवर्तमान वार्ड पार्षद नीलू सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद महा समिति के द्वारा सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महा समिति के अध्यक्ष संतोष यादव एवं संचालन प्रसिद्ध उद्घोषक अधिवक्ता सत्यनारायण प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए महासमिति के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने कहा कि पिछले 4 वर्षों से उन्हें महासमिति के अध्यक्ष पद का दायित्व दिया जा रहा है। पिछले दो वर्ष से कोरोना के प्रकोप की वजह से रामनवमी महासमिति के कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा था। इस बार सरकार के गाइडलाइन के अनुरूप महासमिति को सभी के सहयोग से भव्य रुप से कार्यक्रम आयोजित करने का अवसर मिला है। शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां के अनुष्ठान की नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म दिन हम सब को नई प्रेरणा और प्रकाश प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन हम सबको जीवन में उच्च आदर्शों और मर्यादाओं का पालन करने की एक नई प्रेरणा प्रदान करता है। भगवान श्री राम के जन्म का उद्देश्य मानव का कल्याण करना मानव समाज के लिए एक आदर्श पुरुष की मिसाल पर करना और अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना करना था। यहां धर्म का अर्थ किसी विशेष धर्म के लिए नहीं बल्कि एक आदर्श कल्याणकारी समाज के स्थापना से है रामनवमी पर्व का महत्व प्राचीन काल से ही धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न अखाड़ा कमेटी के खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज खेल का प्रदर्शन किया। सभी अखाड़ा कमेटियों के प्रदर्शन के उपरांत महासमिति के  विभिन्न खेल  एवं झांकी के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की घोषणा की गई। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका गंगा प्रसाद यादव, मनोज यदुवंशी, सिद्धि प्रसाद और मानिकचंद सेठ ने निभाई। अखाड़ा कमेटियों के प्रदर्शन के आधार पर  तलवार एकल में बेलाटांड़ के अप्पू कुमार को प्रथम, बेलाटांड़ के अंकित यादव को द्वितीय और मोरियावां के संजय राणा को तृतीय स्थान मिला। तलवार सामूहिक प्रदर्शन में मोरियावां के राजू राणा को प्रथम स्थान, वाईडीसी इंदरवा के कुलदीप राम एवं राजन सिंह को द्वितीय स्थान और तिलैया बस्ती के महेश यादव और प्रमोद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। लाठी सामूहिक में गौतमबुद्ध नगर अखाड़ा कमेटी के प्रकाशको प्रथम स्थान, मोरियावां के राजू राम  को द्वितीय स्थान एवं रोहित और आकाश को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। भाला एकल में मोरियावां के सूरज प्रथम गौतमबुद्ध नगर के गुड्डू द्वितीय स्थान पर रहे। भाला सामूहिक में मोरियावां के सूरज, छोटन को प्रथम स्थान, बेलाटांड़ अखाड़ा समिति के अंकित यादव, अप्पू को द्वितीय स्थान एवं मोरियामा के पवन राणा और बालेश्वर तृतीय स्थान पर रहे। फरसा एकल में तिलैया बस्ती अखाड़ा समिति के प्रदीप राम प्रथम, पानी टंकी रोड अखाड़ा समिति के बबलू विश्वकर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं फरसा सामूहिक में बेलाटांड़ अखाड़ा समिति के पवन यादव, अंकित यादव प्रथम स्थान, असनाबाद अखाड़ा समिति के अजीत एवं सुजीत द्वितीय स्थान, मोरियावां के दीपक एंड ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे। बाना एकल में चमत्कारी बाबा अखाड़ा समिति के आदिल कुमार प्रथम, मोरियावां के राजू राणा द्वितीय, बेलाटांड़ के अप्पू कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बाना सामूहिक में गौतम बुध नगर के जीवन और आकाश एवं मोरियावां के राजू राणा ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे। गदा में तिलैया बस्ती अखाड़ा समिति के बबलू यादव प्रथम, बेलाटंड अखाड़ा समिति के अंकित गुप्ता द्वितीय और पानी टंकी रोड के रोहित चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नांचक में मोरियावां के मिथिलेश को प्रथम, पानी टंकी रोड अखाड़ा समिति के मोहन पंडित को द्वितीय और बेलाटंड के रूपेश सिंह को तृतीय स्थान मिला। मुग्दल में तिलैया बस्ती अखाड़ा समिति के संजय यादव प्रथम, बेलाटंड के अप्पू कुमार द्वितीय एवं बेलाटंड के अंकित यादव तृतीय स्थान पर रहे। वहीं कार्यक्रम के दौरान अनुशासन बनाए रखने में बेलाटांड़ अखाड़ा समिति को पुरस्कृत किया गया। झांकी में असनाबाद अखाड़ा समिति को प्रथम स्थान, तिलैया बस्ती अखाड़ा समिति को द्वितीय व स्थान और वाईडीसी इंदरवा को तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम में महासमिति के महासचिव  चंदन चक्रवर्ती, सचिव अविनाश चंद्रवंशी, सहसचिव लखन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष बसंत सिंह, मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश, कार्यकारिणी सदस्य संदीप यादव, प्रिंस राणा, चंदन सिंह, आकाश कुमार, रंजीत गुप्ता समेत अन्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,293