Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

त्रिकूट पहाड़ हादसा : ट्रॉलियों में रात भर फंसे रहे 48 से ज्यादा लोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
त्रिकूट पहाड़ हादसा : ट्रॉलियों में रात भर फंसे रहे 48 से ज्यादा लोग
विज्ञापन
टीम एबीएन, देवघर। देवघर के त्रिकूट पहाड़ में संचालित रोपवे की कई ट्रॉलियां आपस में टकरा गयी थी, जिसमें मालदा, भागलपुर और देवघर के करीब 48 लोग रात भर ट्रॉली में ही फंसे रहे। सोमवार की सुबह बचाव कार्य फिर से शुरू किया गया है। एनडीआरफ और सेना के जवान इसके लिए मोर्चा संभाल लिए हैं। बताते चलें कि इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित त्रिकूट रोपवे की ट्रॉली आपस में टकराने से लगभग आधा दर्जन व्यक्ति को चोटें आई हैं। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि दो-तीन ट्रॉली के आपस में टकराने की वजह से ऊपर की ट्रॉलियां भी हिलने लगीं। इस वजह से वो भी पत्थरों में जाकर टकरा गए, जिस वजह से हादसा हुआ है। इधर, घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं बाकी लोगों को सुरक्षित निकालने का काम चल रहा है। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वो अन्य लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास में जुटे हुए हैं। इस हादसे के कारणों का अब तक नहीं पता चल पाया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,416